फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़ करीब साढ़े 3 लाख रुपये की 50 क्विंटल सरसों चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सैदपुर चांद में गोदाम का ताला तोड़कर चोर पचास क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। इसकी कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक संदिग्ध गाड़ी नजर आई। रोहड़ाई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जिले के गांव पहराजवास निवासी अक्षय कुमार का सैदपुर चांद में सरसों का गोदाम है। मंगलवार की रात चोर गोदाम के शटर का ताला तोड़कर पचास क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर अक्षय कुमार ने पुलिस से शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी रोहड़ाई भरत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें