फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 49 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बुडौली निवासी एक युवक को नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 49 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को न नौकरी मिली और न ही रुपये वापस आए। ठगी करने वाले व्यक्ति से संपर्क टूटने पर उन्हें ठगे जाने का पता लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगी का मामला पिछले वर्ष मार्च माह का है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बुड़ौली निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास फरवरी 2020 में रणजीत नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। रणजीत ने बताया कि वह रेवाड़ी अदालत में न्यायाधीश का रीडर है। वह उसे अदालत में चपरासी की नौकरी लगवा सकता है। लेकिन उसके लिए दो लाख रुपये देने होंगे। रणजीत ने रुपये भेजने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अकाउंट नंबर भी दिया था। उन्होंने 28 फरवरी 2020 को 19 हजार खाते में जमा करा दिए। इसके बाद दो मार्च को 25 हजार और चार मार्च को ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम 5 हजार रुपये जमा करा दिए। रुपये जमा कराने के बाद पता लगा कि अदालत में चपरासी के लिए कोई पद खाली नहीं है और न ही कोई आवेदन मांगे गए है। उन्होंने रणजीत को कॉल कर अपने रुपये वापस मांगे तो मोबाइल स्विच आफ कर लिया। काफी प्रयास करने के बाद भी रणजीत से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद ठगे जाने का पता लगा। नरेंद्र कुमार की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें