फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धोखाधड़ी से डेबिट कार्ड से निकाले 43 हजार रुपये

Mon, 27 May 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर सात के रहने वाले अभिषेक ने बताया है कि वह पिता प्रकाशचंद के डेबिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकालने के लिए एटीएम बूथ पर आया था। दो बार में 10 हजार रुपये निकाले थे। इसी दौरान बूथ में आए दो युवक रुपये निकालने के लिए जल्दबाजी करने लगे और दोनों ने बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदल दिया। युवकों के जाने के बाद उन्होंने फिर से रुपये निकालने का प्रयास किया तो कार्ड ब्लाक बता रहा था।
विज्ञापन

कार्ड की जांच की तो वह रामबली शाह के नाम पर था, जिसके बाद उन्हें ठगी होने का पता लगा। उन्होंने युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आरोपित युवकों ने उनके डेबिट कार्ड से 43 हजार रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी का पता लगने पर उन्होंने कार्ड बंद कराया। पुलिसे को शिकायत दी। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें