फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विशेष कैंप में 400 परिवारों को योजनाओं से जोड़ा

Sun, 03 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भूड़ला गांव में लोगों संबोधित करते स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव भूड़ला में शनिवार को आयोजित विशेष कैंप में 400 परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। परिवार पहचान प्राधिकरण की ओर से आयोजित कैंप के मुख्य अतिथि स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला रहे।
डॉ. सतीश खोला ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से बालिकाओं के कल्याण के लिए विशेष वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम होगी।
डॉ. खोला ने कहा कि इस कार्य में प्रदेशभर के टीम लीडर्स और सीपीएलओ (सिटीजन पंचायत लेवल ऑफिसर) सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वे गांवों और वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं और योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, पंचायत समिति सदस्य नवल, चेयरमैन रामअवतार, पूर्व सरपंच सुमेर, मोनू छावड़ी, वर्तमान सरपंच नेहा, पंच राहुल, प्रदीप, कविता, रत्न उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें