फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 40 मिनट तक बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत

Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 34भाड़ावास मार्ग पर बूंदाबांदी के बाद हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और 40 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन

मौसम बदलने की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है। इसके असर से पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में चक्रवतीय सर्कुलेशन बना है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने से इन इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ अच्छी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें