फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निवेश के नाम पर 3.13 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16आरोपी, मनीष दुबे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला झांसी के सिदस्वर नगर निवासी मनीष दुबे के रूप में हुई है। आरोपी के खाते में करीब 1.93 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गत वर्ष 31 दिसंबर को राधा स्वामी कॉलोनी सेक्टर-3 निवासी लालसिंह ने शिकायत में बताया था कि उसने नवंबर में सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश का का विज्ञापन देखा था। फेसबुक से मिले नंबरों पर फोन करने पर उसका संपर्क खुद को आर्यन यादव नाम के एक व्यक्ति से हुआ था। उसने उसे एक व्हाट्स ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप से हुई बातचीत के आधार पर उसने एक नामी कंपनी के 2400 शेयर 50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीद लिए। इसके लिए उसने बैंक के माध्यम से 1.20 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके पास एक महिला का फोन आया, जिसने आईपीओ खरीदने के लिए उससे बात की। उससे पूर्व में इंस्टाल कराई एप को अपडेट करने के लिए कहा। इसके बाद एक कंपनी का आईपीओ खरीदने के लिए 16 लाख रुपये निवेश करने को कहा। लाल सिंह ने उसे बताया कि वह इतनी राशि खर्च करने में सक्षम नहीं है, तो महिला ने उसे कंपनी से सस्ता लोन खरीदने का झांसा दिया। उसे झांसे में देकर 3 लाख 12 हजार 828 रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना दिया। इस पर पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच में पता लगा कि साइबर ठगी में यूपी के जिला झांसी के सिदस्वर नगर निवासी मनीष दुबे का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। मनीष दुबे के खाते में ठगी के 1.93 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मनीष दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें