फोटो : 15पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी। विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस ने लगभग 24 व्यक्तियों के साथ हुए साइबर फ्रॉड के मामलों में कार्रवाई की जिनकी अनुमानित राशि करीब 50 लाख रुपये है। भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि साइबर क्राइम के 2 मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना तिजारा में साइबर क्राइम के 3 मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 4 अन्य धाराओं में और 2 ट्रांसिट रिमांड के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। थाना शेखपुर अहीर में कई अन्य मामलों में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना जरौली में साइबर क्राइम के 1 मामले में 1 आरोपी और अन्य मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए चलाया गया है। पुलिस का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।