फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश होने से फंसे 4 परीक्षार्थी, डायल 112 ने केंद्रों तक पहुंचाया

विज्ञापन
रेणुका, परीक्षार्थी
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीरवार को बारिश होने की वजह से एचटेट देने आए 4 परीक्षार्थियों ने पुलिस की डायल 112 की सहायता ली। परीक्षा के दौरान पुलिस की ईआरवी नंबर 586 ने सेवा, सुरक्षा, सहयोग की भावना को सार्थक करते हुए परीक्षार्थी रेणुका निवासी बहादुरगढ़ की डायल 112 पर कॉल आने के बाद मदद की।
विज्ञापन

रेणुका सुबह 5 बजे बहादुरगढ़ से रेवाड़ी परीक्षा देने के लिए चली थी। मौसम खराब होने के कारण धारूहेड़ा बस स्टैंड पर पहुंच कर परीक्षा में लेट होने से परेशान थी। कोई भी साधन नहीं मिल रहा था।
पुलिस की ईआरवी ने रेणुका को समय पर उसके परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकंडरी स्कूल रेवाड़ी पहुंचाया। रेणुका ने मानवीय आधार पर किए गए सहयोग पर रेवाड़ी पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

इसी प्रकार परीक्षार्थी मोनिका निवासी मीरपुर को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उसने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस की ईआरवी नंबर 579 उनके पास पहुंची और मोनिका को उसके परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकंडरी स्कूल में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।
परीक्षार्थी तिजारा (राजस्थान) निवासी महेश कुमार ने बारिश होने के कारण परीक्षा में लेट होने की स्थिति को देखते हुए तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही ईआरवी-579 टीम बिना विलंब के नाई वाली चौक पर पहुंची और परीक्षार्थी महेश कुमार उसके परीक्षा केंद्र माता राजकौर कॉलेज सहारनवास में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।
परीक्षार्थी गांव पाल्हावास निवासी सोनू ने बारिश होने के कारण परीक्षा में लेट होने की स्थिति को देखते हुए तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही ईआरवी-566 टीम बिना विलंब के जौनावास बस स्टैंड पर पहुंची और परीक्षार्थी सोनू को उसके परीक्षा केंद्र यूरो इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि निरंतर डायल 112 पर आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिए हुए थे ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी न हो। परीक्षार्थियों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर मदद नहीं करती तो वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते।
-
सुबह 5 बजे बहादुरगढ़ से रेवाड़ी परीक्षा देने के लिए चली थी। मौसम खराब होने के कारण धारूहेड़ा बस स्टैंड पर पहुंचकर परीक्षा में लेट होने से परेशान थी। कोई भी साधन नहीं मिल रहा था। पुलिस की ईआरवी ने समय पर सेंटर पहुंचाया। -रेणुका, परीक्षार्थी
-
अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस की ईआरवी उनके पास पहुंची और परीक्षा केंद्र तक निर्धारित समयावधि में पहुंचाया। -मोनिका, परीक्षार्थी

रेणुका, परीक्षार्थी

रेणुका, परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें