फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टमाटर के दामों ने रुलाया, कीमत पहुंची 100 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
टमाटर बेच रहा दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीते एक सप्ताह से सब्जियों के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सब्जी मंडियों में टमाटर सहित कई सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आमतौर पर 40 रुपये से 50 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 90 रुपये से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। दाम बढ़ने की वजह से रसोई से टमाटर गायब होने लगा है।
विज्ञापन

टमाटर ही नहीं प्याज, आलू, खीरा, अदरक, लौकी, भिंडी, तोरई जैसी मौसमी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। शहर की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई स्थानीय निवासी कविता देवी ने कहा कि अब तो सब्जी खरीदना किसी त्योहार जैसी बात हो गई है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी बजट से बाहर हो रही हैं।
अचानक बढ़ी महंगाई के पीछे मौसमी बदलाव, फसल की कमी और बढ़ते परिवहन खर्च जैसे कारण जिम्मेदार हैं। वहीं, सब्जी मंडी में विक्रेता हरि राम, रमेश, बीर सिंह, निहाल चंद ने कहा कि सब्जियों के थोक के भाव पहले की अपेक्षा अधिक हो गए हैं। इसके चलते उन्होंने भी उसी के अनुसार सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं जिसके चलते सब्जियों के भाव में उछाल आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाव अधिक होने के कारण टमाटर, प्याज व लहसुन की बिक्री में काफी कमी आई है। इसके साथ ही टमाटर की सप्लाई बहुत कम आ रही है। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है और फसलें खराब हो गई हैं। दूसरी ओर ट्रांसपोर्टेशन में भी दिक्कतें आई हैं जिससे समय पर माल मंडी तक नहीं पहुंच पा रहा। आने वाले 10-15 दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है। यदि मौसम साफ रहा और नई फसल बाजार में आई तभी कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है।




बढ़ते महंगाई ने बिगाड़ा बजट

गृहणी रेखा, सरिता, संतोष, शर्मिला, बबीता, लक्ष्मी ने कहा कि पांच-छह दिनों से सब्जियों के दाम काफी अधिक होने के कारण इसका असर उनके बजट पर पड़ रहा है। पहले वे सप्ताह भर की सब्जी एक साथ खरीदते थे लेकिन प्याज, टमाटर व दूसरी सब्जियां महंगी होने के कारण वे अब बजट के हिसाब से कम सब्जियां खरीदती हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों के रेट इतने अधिक हो गए हैं कि सब्जी खरीदने निकलने से पहले पूरी प्लानिंग करनी पड़ती है।
विज्ञापन


-



सब्जी मंडी में इस भाव से बिक रही हैं सब्जियां

सब्जी का नाम एक सप्ताह पहले का भाववर्तमान भाव



टमाटर50100



प्याज3550

आलू2030



खीरा 3050



हरी मिर्च 4060

शिमला मिर्च4080



अदरक6080

नोट: उपर्युक्त भाव प्रतिकिलो के हिसाब से रुपये में हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें