फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन विधानसभा क्षेत्रों में ग्रीवेंस कमेटी में 39 सदस्यों की हुई नियुक्ति

Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला कष्ट निवारण समिति में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदस्यों की नियुक्तियां की है। रेवाड़ी के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 39 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थकों को तरजीह मिली है।
रेवाड़ी ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से मंजू यादव मूसेपुर, बालावास अहिर निवासी कैप्टन भोलाराम, बांबड निवासी डाॅ. सौरभ यादव, सेक्टर-3 निवासी जतिन अरनेजा, बीएमजी एलिगेंट से गौरव शर्मा, कुतुबपुर प्रदीप भार्गव, मॉडल टाउन से शक्ति यादव, नीरू भारद्वाज, समीर कालरा, नंदरामपुर बास रोड के मनोज सैनी, धारूहेड़ा से अजीत सिंह, बीकानेर से दिनेश, मीरपुर गांव से नवीन और भक्ति नगर निवासी सुरेश कुमार सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बावल विधानसभा में गांव मनेठी से पिंकी, आसलवास निवासी चरण सिंह, रघुनाथपुरा से राजेश मुदगिल, पंजाबी मोहल्ला से सतीश बत्रा, प्राणपुर निवासी सुरेंद्र, नंदरामपुर बस से रावत सिंह पूर्व सरपंच, महेंद्र, खोरी से नरेश सरपंच, गांव बिठवाना बलराज, खोल से सुभाष चंद्र व रमेश खत्री सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, कोसली विधानसभा से गांव जाहिदपुर से मुकेश कुमार, गुड़ियानी से सुनीता गुड़ियानी, बरेली कलां से सविता यादव, गांव मांड्या से कमलकांत, विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली से उदयभान यादव, कतोपुरी से राजकुमार, सरदार सिंह, मूसेपुर से डॉक्टर सुभाष, गांव कोसली से अनिल कुमार, डहीना से गोपी यादव, नाहड़ से हरीश कुमार, कोसली से अनूप यादव, जाटूसाना से सुरेंद्र सदस्य बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें