फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचटेट... जिले में 38 नाके स्थापित, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 450 पुलिसकर्मी

Fri, 03 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चार और पांच जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी और परीक्षा केंद्रों के इंचार्जों के साथ बैठक की। इसमें एसपी ने कहा कि 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 38 नाके स्थापित किए गए हैं। 450 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी वाकी-टाकी से लैस होंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी करें। परीक्षा प्रवेश केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाई गई है। परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति एवं वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर
परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने, परीक्षा केंद्रों में आभूषण, घड़ी, बेल्ट, पेन, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, करेक्टिंग फ्लूइड, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आग्नेयास्त्र ले जाने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा के दौरान जिले के सभी कोचिंग सेंटर बंद रहेगे। परीक्षा केंद्रों के आस-पास सभी फोटो स्टेट, फैक्स, जेरॉक्स और अन्य संचार की दुकानें बंद रहेंगी। यातायात व्यवस्था के लिए मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें