फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र में 10 बार में क्षेत्र की 35 प्रमुख मांगों को उठाया : लक्ष्मण

विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण यादव जानकारी देते। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण यादव ने अपने आवास पर पत्रकारों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र के दौरान उन्होंने 10 बार में क्षेत्र की 35 प्रमुख मांगों को उठाया था।
विज्ञापन

इस बार तीन दिन चले मानसून सत्र में उन्होंने तीनों दिन क्षेत्र की प्रमुख मांगों मसानी बैराज, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण, रेवाड़ी शहर के पानी, रेवाड़ी को नगर निगम बनाने, बॉय कॉलेज, जिला लाइब्रेरी, महिला हॉस्टल, ऑडोटोरियम, सैनिक सदन, कृषि सदन, छात्राओं के स्कूल, हांसाका व ततारपुर ईस्तमुरार स्कूल समेत अनेकों मांगों को जोरदार ढंग से उठाया था।
विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रेवाड़ी के अग्रसेन चौक से झज्जर चौक, गोकल गेट से रेलवे चौक, सब्जी मंडी से बारा हजारी तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसके कार्य को लेकर प्रत्येक व्यक्ति जागरुक रहें।
विज्ञापन

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सभी सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विकास कराना है। इसलिए विकास के मामले में रेवाड़ी को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना तीन चरणों में पूरी होगी। जिसमें पहले चरण में एक लाख की इनकम वाली, दूसरे में 1.80 लाख की इनकम तथा उसके उपरांत तीन लाख तक की आय वाली महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें