फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंड। स्थानीय बस स्टैंड कुंड स्थित न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के लिए विद्यार्थियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल के निदेशक नरेंद्र यादव हमले की कड़ी निंदा की।
गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अरविंद यादव, जिला प्रभारी अजित कलवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, रामदत्त भारद्वाज, दीपा भारद्वाज, जिला महामंत्री प्रीतम चौहान व अमित यादव, जिला मीडिया प्रभारी यशवंत भारद्वाज, जिला सचिव भूपेंद्र गुप्ता, अतुल शर्मा, डॉ हरिश यादव, रोहन व नीतू चौधरी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिला की फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से शहर में कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके प्रधान राजेश मेंहदीरता, प्रदीप गुलाटी, चम्मन शर्मा, सुनील सचदेवा, संजय सहगल आदि उपस्थित थे।
गांव आम आदमी पार्टी की ओर से गांव रतनथल में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष राजेश बिठवाना ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत है।
पतंजलि युवा भारत संगठन की अगुवाई में अनेक सामाजिक संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी प्रदीप डागर, युद्धवीर, मोहित, कांता, दयाराम आर्य, दयानन्द आर्य, दीपक किंन्हा, अमित सांगवान, सौरभ सैनी, जयदीप आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद हुए हमारे जवानों के लिए ब्लड डोनर्स रेवाड़ी और स्टार यूथ क्लब की ओर फ से धारूहेड़ा चुंगी से रेजांगला शहीद स्मारक तक निकाला गया। शहीद शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें