संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम रसियावास फाटक के पास 2500 छोटे गैस सिलिंडर बरामद किए। इससे क्षेत्र में अवैध गैस भंडारण और सप्लाई की आशंका गहरा गई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने सिलिंडरों की गिनती कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ये सिलिंडरों कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।
टीम ने सिलिंडरों लाने वाले संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही टीम ने घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 सिलिंडर बरामद किए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से विभाग की सख्ती साफ नजर आ रही है।