रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जिले में 7 और 8 अगस्त को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा कराएगा। 40 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए 24 उड़नदस्तों की तैनाती की गई है।
उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र सुबह 10:30 से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर बाद 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। प्रथम सत्र वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 से 9:30 बजे के और दूसरे सत्र के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच में परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करनी होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, जैन सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्वॉयज, सैनी सीनियर सेकंडरी स्कूल, अहीर कालेज रेवाड़ी, सनगलो इंटरनेशनल स्कूल सहारनवास, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, माता राज कौर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहारनवास, सूरज सीनियर सेेकंडरी स्कूल दिल्ली रोड, केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, आरपीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल दिल्ली रोड, यूरो इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली रोड, यदुवंशी शिक्षा निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल पटौदी रोड में दो-दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा आरडीएस गर्ल्स कॉलेज, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल गढ़ी बोलनी रोड, राज इंटरनेशनल स्कूल लियो चौक, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी, सोमीणी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गढी बोलनी रोड रेवाड़ी, माउंट लिट्रा जी स्कूल दिल्ली रोड, ऋषि पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल जोनावास, स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल झज्जर रोड, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सरकुलर रोड, जैन गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल सरकुलर रोड व हिंदू सीनियर सेकंडरी स्कूल मॉडल टाउन में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।