फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू की वेबसाइट जल्द होगी अपडेट,गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी वेेबसाइट में भी बदलाव करेगा। जिससे महाविद्यालयों को यूनिवर्सिटी की सभी सूचनाएं अविलंब प्राप्त हो सकेंगी। शैक्षणिक मामलों, खेल-गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध जिला रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के महाविद्यालयों के प्रॉचार्यों की बैठक हुई। जिसमें महाविद्यालयों के प्रॉचार्यों व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सतीश खुराना अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद ने उपस्थित प्रॉचार्योें का स्वागत किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बैठक में उपस्थित प्रॉचार्यों से उनकी समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से जानना चाहा। प्रॉचार्योें ने विश्वविद्यालय प्रशासन को समय से परीक्षा आयोजित, परिणाम घोषित, मार्कशीट जारी करने जैसी प्रमुख समस्याओं के साथ-साथ आदि विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक मामलों से संबंधित मांगो से भी अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी महाविद्यालयों के प्रॉचार्यों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शैक्षणिक मामलों, खेल-गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि गतिविधियों से संबंधित मांगो का भी कैलेंडर बहुत जल्द ही जारी करके समाधान करने का विश्वास दिलाया। जिससे विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। इसके साथ-साथ तकनीकी के क्षेत्र जैसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट में भी बदलाव किया जाएगा। जिससे महाविद्यालयों को सूचना अविलंब प्राप्त हो सकेंगी। महाविद्यालयों के प्रॉचार्योें से विश्वविद्यालय के विकास में सुझाव भी मांगे जाएंगे। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद और अकादमिक परिषद के सदस्यों में भी महाविद्यालयों से शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें