फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटिंग टीम रैली में किए गए खर्चें का रेट लिस्ट के अनुसार मूल्यांकन करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए एक्सपेंडिचर आब्जर्वर नीरज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अकाउंटिंग टीम, वीडियो सर्विलांस टीम व वीडियो व्यूविंग टीम के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि टीम अपनी रोजाना की प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजें। ऑब्जर्वर ने कहा कि अकाउंटिंग टीम रैली में किए गए खर्चें का रेट लिस्ट के अनुसार मूल्यांकन करेगी। नकदी और शराब पकड़े जाने पर आयकर विभाग और आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि असिस्टेंट एक्पेडिंचर आब्जर्वर वीडियो टीम, अकाउंटिंग टीम, मीडिया मॉनिटरिंग टीम, कंट्रोल रूम , काल सेंटर, फ्लाईंग स्क्वायड , स्टेटिक सर्विलेंस टीम से सूचनाएं प्राप्त करने के पश्चात चुनाव खर्च आब्जर्वर को रिकार्ड सहित रिपोर्ट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। फ्लाईंग स्कवायड नकदी, फ्लाईंग स्कवायड की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजी जाएगी। स्टेटिक सर्विलिएंस टीम एसएसटी नाकों पर चैकिंग तथा निर्धारित प्रोफोर्मा में रिपार्ट देंगे। वीडियो सर्विलेंस टीम सभी रैली, पैंफ्लेट, होर्डिंग्स आदि की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजेगी। अकांउटिंग टीम शैडो रजिस्ट्रर में प्रत्येक उम्मीदवार का खर्चा भरेंगे।नीरज कुमार को 9-गुडगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले 72- बावल, 74- रेवाड़ी, 75- पटौदी, 76- बादशाहपुर तथा 77- गुडगांव विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एआरओ व एसडीएम रेवाडी अलका चौधरी, नगराधीश रविन्द्र यादव सहित चुनाव से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें