फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

- पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बोलनी सेे बखापुर के बीच कच्चे रास्ते के पास गड्डे में शुक्रवार की शाम एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। सीआईए और लोकल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कसौला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार, गढ़ी बोलनी से बखापुर की तरफ जाने वाले सड़क के किनारे एक गड्ढा बना हुआ है। शुक्रवार की शाम ग्रामीण पैदल रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर गड्ढे में पड़ी एक महिला के शव पर पड़ी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। घबराए ग्रामीण ने सूचना पुलिस और अन्य ग्रामीणों को दी। कसौला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। उसके बाद सीआईए टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि महिला के सिर पर तेजधार हथियार के निशान है। महिला के सिर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत किए हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के सिर पर तेज धार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। मौके पर खून के निशान जरूर मिले है, लेकिन आशंका यह जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव गड्डे में फेंका गया है।
-वर्जन
मामला हत्या का है, लेकिन अभी महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-सतपाल यादव, डीएसपी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें