फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर रेलवे महाप्रबंधक को बुड़ौली व नांगल के ग्रामीणों ने सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर रेलवे महाप्रबंधक को बुड़ौली व नांगल के ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक ने बीकानेर-रेवाड़ी रेल लाइन के निरीक्षण के दौरान डहीना स्थित फाटक नंबर-78 पर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अनेक गांवों के लोगों ने अपनी समस्याएं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। गांव औलांत से सरपंच अनिल यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर गांव औलांत में रेलवे स्टेशन की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 20 वर्ष पहले रेलवे का हाल्ट था, जो कि टिकट कम कटने के कारण बंद हो गया था। अब आसपास के गांवों से 800 के करीब ग्रामीणों का रोजाना गुरुग्राम, दिल्ली और रेवाड़ी आनाजाना होता है। ग्रामीणों ने महाप्रबंधक से दोबारा रेलवे स्टेशन चालू करने की मांग की है। महाप्रबंधक ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वास दिया कि इस पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर बुड़ौली के सरपंच जय कुमार, नांगल के सरपंच रामसिंह, मायण के सरपंच रविंद्र, खालेटा के सरपंच सतरूप, मोतला कलां के सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह गांव नांगल-मूंदी के ग्रामीणों ने सरपंच रामसिंह के नेतृत्व में नांगल-मूंदी स्टेशन पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने महाप्रबंधक को बताया कि नांगल-मूंदी स्टेशन पर हर रोज मालगाड़ियां खड़ी रहती है। जिसके कारण ग्रामीणों को समस्याओं को सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने महाप्रबंधक से लोगों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग की। इस मौके पर यशोधन पंच, शमशेर पंच, राजबाला पंच आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें