फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल की कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैद सजा भुगतनी होगी।
जिले के एक गांव की महिला ने शिकायत में बताया था कि 18 सितंबर 2022 को वह घर से बाहर गई थी। उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर अकेली थी। शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह लौटी तो बेटी बेसुध हालत में थी। वह उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में पता लगा कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन

तबीयत ठीक होने पर पीड़ित ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो अंकुर उर्फ अंकित घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपी अंकुर उर्फ अंकित गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दायर की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराया। मामले मेमं सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के एएसजे लोकेश गुप्ता ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें