फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर लगे एक एटीएम बूथ पर दो युवकों ने मदद करने का झांसा देकर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल लिया तथा उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर मेसेज आने के बाद नकदी निकलने के बारे में पता लगा, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सांजरपुर निवासी महेंद्र सिंह ने कहा है कि वह रविवार की दोपहर को पैसे निकालने के लिए बनीपुर चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर गए थे। उन्होंने मशीन में एटीएम कार्ड डाला, परंतु पैसे नहीं निकल पाए। इसी दौरान दो युवक एटीएम बूथ में आ गए। दोनों ने कहा कि वह एटीएम कार्ड गलत तरीके से डाल रहे हैं, इसीलिए पैसे नहीं निकल रहे। युवकों ने महेंद्र सिंह का एटीएम कार्ड ले लिया तथा मशीन से पैसे निकालने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद युवकों ने कार्ड वापस देते हुए कहा कि मशीन खराब है, पैसे नहीं निकलेंगे। इस दौरान युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड लेने के बाद महेंद्र सिंह वहां से चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। उन्होंने कार्ड देखा तो वह किसी और के नाम से था। कार्ड बदलने का पता लगने के बाद उन्होंने बैंक में संपर्क कर उसे बंद कराया तथा पुलिस को शिकायत दी। कसौला थाना पुलिस ने महेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें