प्रो. राजेश कुमार गुप्ता व रजनी गुप्ता को सम्मानित करते लायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ने शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न जिलों से आए लगभग 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
रेवाड़ी के सचिव हेमंत सिंघल ने बताया कि नई दिल्ली में स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सभागार में हुए भव्य कार्यक्रम में रेवाड़ी के दो प्रतिभावान शिक्षकों प्रोफेसर राजेश कुमार गुप्ता एवं रजनी गुप्ता को स्मृति चिह्न एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। राजेश कुमार गुप्ता गवर्नमेंट कॉलेज बावल में केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी चार किताबें लिखी हैं और इनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। रजनी गुप्ता पिछले 20 वर्षों से टेबल टेनिस के क्षेत्र में बच्चों को प्रशिक्षण दे रही हैं। वह अब जैन पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत हैं। जिनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया है।