फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे से चोरी सामान के मामले में दो और काबू

Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोकलगेट चौकी पुलिस ने रेलवे से चोरी किए गए सामान को कार में ले जाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया गांव जाटो वाला निवासी दीपक व अमित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत 13 जनवरी को नाईवाली चौक पर सिटी ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार बस स्टैंड से नाईवाली चौक की ओर आ रही थी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए इशारा किया, तो उसमें सवार तीन व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए एक व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रेलवे लाइन का टुकड़ा, दो फिश प्लेटें, एक लोहा राॅड, युकट नट, आयरन बिस्कुट व चार रेलवे के लोहे के स्क्रैप मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें