फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मादक पदार्थ की तस्करी में 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नरेश कुमार उर्फ नरसी - फोटो : आकाश तिवारी
विज्ञापन
कोसली। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में राजस्थान के जिला कोटपूतली-बहरोड़ के गांव माजरा निवासी नरेश कुमार उर्फ नरसी और दिल्ली के नांगलोई निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पहले से ही बड़ा तालाब निवासी जोरावर सिंह को 304 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 23 नवंबर को सीआईए कोसली पुलिस को सूचना मिली थी कि जोरावर सिंह दिल्ली से स्मैक लेकर रेवाड़ी क्षेत्र में सप्लाई कर रहा है और वह अपने बाइक से इसे सप्लाई करने के इरादे से निकला है। सूचना पर तुरंत टीम वहां पर पहुंची और जोरावर को 304 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा गया।
आरोपियों से पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी जोरावर आरोपी सन्नी से नशीला पदार्थ लेकर आता था तथा नरेश कुमार जोरावर से मादक पदार्थ लेता था। पुलिस ने कब्जे से बरामद स्मैक एवं अन्य साक्ष्यों को रिकॉर्ड कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आपूर्तिकर्ताओं की भी तहकीकात की जा रही है।

नरेश कुमार उर्फ नरसी- फोटो : आकाश तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें