रेवाड़ी। पुलवामा में जवानों पर हमले से आक्रोशित लोगों ने कई जगहों पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और कैंडल मार्च निकाला । सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों समेत अन्य लोगों का कहना है कि कहा कि अब ईट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है।
वीरवार को सीआरपीएफ के जवानों पर हमले से हर वर्ग आक्रोशित दिख रहा है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च पूर्व मंत्री के निवास स्थान से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल, गढी बोलनी रोड नजदीक सचिवालय तक निकाला गया। यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कहा कि हमारे देश के सैनिकों के शौर्य और ताकत पर हमें पूरा भरोसा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत करके उन्होंने अपनी मानसिकता दिखाई है।
बावल में जुलूस निकालकर जताया विरोध
बावल शहर में जवानों पर आत्मघाती हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और रोष स्वरूप बावल शहर के गणमान्य लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पूरे बाजार में विरोध जुलूस निकाला। इनेसो के जिला प्रधान सतेंद्र सिंह ने कहा कि हमला जवानों पर नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के दिल पर किया है। इस अवसर पर कालू सोनी, सुंदर प्रधान, जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ, साहिल सैनी, निशु, तनी गेरा, उर्मीत टक्कर, सोमबीर नेहरा, सोमी सैनी, चंद्रेश, सोनू चौहान, सन्नी, राजू शहीद आदि मौजूद थे।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
कोसली स्टेशन क्षेत्र के दुकानदारों व आम नागरिकों ने बाजार के मुख्य तिराहे पर एकत्र होकर शहीदों के सम्मान में तिराहे से हुडा कॉपलेक्स तक मोमबत्ती मार्च निकाला। तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका व व मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की । युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर प्रधान कुलविंद्र सिंह, सुभाष गर्ग, सरपंच हरिओम, जगदीश मदान, गोपाल, प्रमोद गर्ग, रमेश कुमार, सोनू बंसल, ओमप्रकाश बंसल, लीलूराम स्वामी, रामफल कोसलिया, मनोज कोसलियां सहित अन्य लोग मौजूद थे। कोसली बार ने भी बार परिसर में शोक सभा का आयोजन कर पुलवामा की घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुभाष, उमेद सिंह, जितेंद्र, इंद्रपाल, अरूण याद, विकास, सुरेश, विपिन, देवेन्द्र, अमरबाला शर्मा, पूनम यादव, नवीन यादव, गुरदयाल सिंह, रतन कुमार, ललित मोहन, सुनील कुमार, जयभगवान, विक्रम, नरेंद्र यादव मौजूद थे।
स्वदेशी योद्धा संगठन ने बाजार में निकाला रोष मार्च
कोसली में स्वदेशी योद्धा संगठन के युवाओं ने बाजार में रोष मार्च निकाला व शहीदों के सम्मान में मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर धर्मसिंह, संजीव, विक्रम, नीरज, मुकेश, अमित, आलोक, पीयूष, सोनू, रघुबीर, रहीम खान, पंकज, अमन, अजय, सुनील, कर्ण, मिंटू, राहुल, कृष्ण सहित अन्य युवा मौजूद थे।
हिंदू वाहिनी ने जताया रोष
शहर के महाराणा प्रताप चौक पर हिंदू वाहिनी संगठन की ओर से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। अब इस घटना के पश्चात हर भारतवासी के सब्र का बांध टूट चुका है विरोधियों के प्रति क्रोध की ज्वाला प्रत्येक नागरिक के मन में उग्र है और ऐसी कायरता पूर्ण हरकत करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी हो गया है।
काव्य गोष्ठी में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पण किया -
सेक्टर चार स्थित सीनियर सिटीजन क्लब पुलवामा में आतंकी हादसे में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए महिला काव्य मंच की ओर से एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता क्लब प्रधान हरीश कुमार मालिक ने की। कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने पुलवामा हमले को कायराना काम बताया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है। काव्य गोष्ठी में शहीदों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पण करें।
भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में गांव रघुनाथपुर में चल रहे योग शिविर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण, जितेंद्र, देवेंद्र, मोहित, वरुण, रितिका, शीतल व मानवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को संगठन की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देशवासियों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।
सेक्टर चार स्थित हुडा डिस्पेंसरी में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विजय डबास के मार्गदर्शन में पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा की। हमले में शहीद जवानों की आत्मा को शांति देेने के उद्देश्य से दो मिनट का मौन धारण किया। सभी कर्मचारियों की आंखें नम हो गई।
कश्मीर में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को गढ़ी बोलनी रोड के व्यापारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीदों के लिए सभी दुकानदारों ने गहरा दुख प्रकट किया। सभी ने घटना की निंदा करते हुए सरकार ने मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। इस मौके पर बीर सिंह प्रधान, मदन गुप्ता, इश्वर सिंह जांगिड, प्रवीन जांगिड़, कुलदीप यादव, महेन्द्र यादव, कृष्ण सैनी, हरिश कुमार, पवन कुमार, रामनिवास जांगिड़, मातादीन राजपूत, रजनीश छावड़ा, सरपंच संजय, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
---------
सेक्टर एक स्थित नेहरू पार्क में स्वराज इंडिया की जिला इकाई की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की अपील की है। इस अवसर पर स्वराज इंडिया के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। जिला इकाई प्रधान राजबाला यादव, सचिव प्रभात सिंह, सतप्रकाश शर्मा, नरेश यादव, डॉ. हितेशी, डॉ. कविता, डॉ. अनीता यादव, स्नेहलता, हरीश मालिक, डॉ. तारा सक्सेना, डॉ. एसएन सक्सेना, आनंद, डॉ. आदेश सक्सेना व धर्मपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर पुलवामा में शहीद जवानों को नमन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों से विश्वविद्यालय से गांव मीरपुुर के भगतसिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कुलसचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति को हम देश के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है और देश के खिलाफ भी। केएलपी कॉलेज की एनएसएस अधिकारी ममता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवक अपने कार्यों से देश सेवा कर सकते है। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र, डॉ. संजय, डॉ. देवेंद्र, डॉ. सुशांत व डॉ. मैना आदि उपस्थित थे।
नाहड़ गांव की पैरा मिलिट्री कैंटीन परिसर में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन कर पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री को मामले में कठोर कदम उठाकर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वह भविष्य में इस प्रकार की हरकत करने का साहस ना कर सके। बैठक में वीरभान, लाल सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार, बीर सिंह, रामसिंह, सुभाष, उमेद सिंह, दलीप सिंह, मेहर चंद, गजराज, रामनिवास, रामेश्वर दयाल, कर्णसिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।