फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की खाली जमीन पर पड़े कूड़े और ईंधन में लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
क्षेत्र के गांव बुड़ौली में राजकीय स्कूल के पीछे जोहड़ के पास पंचायत की खाली पड़ी जमीन में अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई। यहां पर लोग ईंधन व कूड़ा-करकट आदि डालते थे। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। सरपंच जय कुमार ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, यह पता नहीं लग पाया है। जैसे ही आग की लपटें उठने लगी तो किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़े और खेतों के किनारे ट्यूबवेल से पाइप लाइन जोड़ कर पानी छोड़ा ताकि आग फसल तक न पहुंच जाए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इसके बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में बुड़ौली पावर हाउस पहुंच कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और दिन में खेतों में बिजली न छोड़ने की बात कही। ग्रामीण जगप्रवेश, रणबीर सिंह, मनोज कुमार, सुरेश कुमार ने बताया कि फसल पकी होने के कारण दिन में बिजली आने से आग लगने का खतरा बना हुआ है। स्पार्किंग के कारण दो बार आग लग चुकी है। इसलिए दिन में बिजली न देकर शाम को बिजली दी जाए। दिन में बिजली छोड़े जाने से फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। एसडीओ ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया है कि दिन में खेतों में बिजली सुबह व शाम को ही छोड़ी जाएगी। दोपहर को बिजली नहीं छोड़ी जाएगी। उल्लेखनीय है कि गांव लुहाना में भी बिजली की तारों से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई थी, जिससे किसान का काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें