फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के काटें चालान, मचा हड़कंप--26

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के इस्तेमाल पर 15 दुकानदारों के चालान, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगर पालिका की ओर से कस्बे में बुधवार को पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 दुकानदारों का चालान काटकर करीब 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद किया।
विज्ञापन

धारूहेड़ा नगर पालिका के सचिव विनय कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। पालिका प्रशासन को सूचना मिली कि कस्बा के भगत सिंह चौक से बास रोड की तरफ दुकानदारों द्वारा प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर 15 दुकानदारों का चालान कर करीब 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। नगर पालिका की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर प्रदूषण विभाग अधिकारी हरीश कुमार, मनीष सैनी व प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें