फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग धरना--9

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री के 23 के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी संघर्ष कमेटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। कस्बे में 23 जनवरी को होने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कस्बे में निमंत्रण देने पहुंचे उनके निजी सचिव को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने कहा कि एक तरफ बेटी की बरामदगी को लेकर यहां धरना दिया जा रहा है और ऐसे में कार्यक्रम का निमंत्रण देना गलत है, क्योंकि बावल चौरासी पहले ही कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान कर चुकी है। अब इस मामले में रणनीति के लिए 20 जनवरी को धरनास्थल पर पंचायत कर निर्णय लिया जाएगा और कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
बावल के मोहनपुर गांव से लापता नाबालिग बेटी की बरामदगी को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। संघर्ष कमेटी का आरोप है कि नाबालिग बेटी की बरामदगी के मामले की जांच कर रही स्टेट क्राइम ब्यूरो की टीम करीब दो माह बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। कमेटी जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कार्यक्रमों का पहले ही बहिष्कार का एलान कर चुकी है और इसके बावजूद भी उद्घाटन कार्यक्रम का रखा जाना यहां की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब चौरासी इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर चुकी है तो फिर उस स्थिति में उनके निजी सचिव का बावल आकर लोगों को निमंत्रण देना गलत है। इसे बावल चौरासी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब इस मसले पर 20 जनवरी को धरनास्थल पर पंचायत करके कार्यक्रम के बहिष्कार की कड़ी रूपरेखा तैयार की जाएगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस की दो-दो जांच एजेंसियों द्वारा जांच करने के बावजूद सुराग नहीं मिल रहा है। इससे साफ है कि पुलिस प्रशासन मामले को लेकर किसी दवाब में काम कर रही है। छात्रा के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री और जनस्वास्थ्य राज्य मंत्री कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इस अवसर पर कर्नल जीआर चौकन, पूर्व मंत्री डॉ एमएल रंगा, सेवा समिति के प्रधान चेतराम रेवाड़िया, पार्षद दिनेश, संजय सैनी, जवाहर लाल बावल, चौधरी माडाराम, महावीर चौपड़ा, बनेसिंह, सुमेर जेलदार, रामकिशन महलावत, एडवोकेट अर्जुन चौकन, मुन्ना लाल, बलबीर, रामसिंह व ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
23 जनवरी को होना है कार्यक्रम
कस्बे में 23 जनवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह राव करीब 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित राव तुलाराम पार्क व राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी कार्यक्रम में लेकर बुधवार केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव रवि यादव शहर के लोगों को निमंत्रण देने पहुंचे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें