फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने मेरे आधे भी काम कराए तो राजनीति छोड़ दूंगा : कैप्टन अजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
राव इंद्रजीत ने मेरे आधे भी काम कराए तो राजनीति छोड़ दूंगा : कैप्टन अजय सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने वीरवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा पर जमकर निशाना साधा। अपने निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कैप्टन अजय ने कहा कि मेरा राजनीतिक करियर 30 साल और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का 40 साल का है। फिर भी उन्होंने मेरे जितने आधे भी कार्य कराए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा जनता उनके कराए कार्यों को जानती है। सिंचाई मंत्री रहते उन्होंने 150 करोड़ रुपये के कार्य कराए। उन पर अपने खेतों में पानी पहुंचाने के आरोप गलत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कहा कि जिस आईजीयू यूनिवर्सिटी को खुलवाने की हुड्डा बात कर रहे हैं। असल में हुड्डा ने तो इस यूनिवर्सिटी को खुलवाने के लिए ही मना कर दिया था। यही कारण था कि उन्होंने उस समय होने वाली रैली निरस्त कर दी।
उन्होंने कहा कि 16 नवंबर 1857 को नारनौल के नसीबपुर में आजादी के लिए लड़ते हुए करीब पांच हजार लोगों ने शहादत दी थी। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तत्कालीन सरकार ने 23 सितंबर को पड़ने वाली छुट्टी रद कर दी थी तो राव इंद्रजीत सिंह ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शौर्य सम्मान समारोह 18 को
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चिरंजीव राव ने कहा कि 18 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे जेएलपी कॉलेज रेवाड़ी में शौर्य सम्मान समारोह होगा। 18 नवंबर, 1962 को दिवाली के दिन, रणबांकुरे अहीरों ने रेजांगला में खून की होली खेली थी। उन्हीं की याद में हर वर्ष 18 नवंबर को शहीदों की याद में शौर्य सम्मान समारोह मनाया जाता है। समारोह में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात के अभी तक के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. उमा शंकर यादव, सुबेदार मेजर सुल्तान सिंह, मास्टर महेंद्र, सुशील पटवारी हांसका, सचिन मांढैया, विनय मलिक, संगम अंग्रेज, रवि शर्मा आदिज मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें