जाटूसाना में एकत्रित हुए अध्यापक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जाटूसाना स्थित जीपीएस में दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण चार समूहों में आयोजित किया गया। इसमें जाटूसाना सहित अन्य जिलों से आए कुल 180 पीआरटी अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बालवाटिका से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नवीन शिक्षण तकनीकों से शिक्षकों को अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान भाषा एवं गणित विषयों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाने की नई विधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
यह प्रशिक्षण चार समूहों में संचालित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को सक्रिय सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण में एमटी के रूप में सपना एबीआरसी, मनीषा बीआरपी, शुभकरण एबीआरसी एवं प्रियंका एबीआरसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं प्रशिक्षण कार्य में रमीण, सुनील बीआरपी, सुनीता एबीआरसी, नरेंद्र एबीआरसी, विकास एबीआरसी, विनोद एबीआरसी ने सहयोग किया।
खंड शिक्षा अधिकारी जाटूसाना अरविंद कुमार ने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का लाभ विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। विद्यालय खुलने के उपरांत सभी विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इस मौके पर नरेंद्र, नरेश चौहान और विवेक शर्मा मौजूद रहे।