फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बिजली गुल, लोग परेशान

Sat, 06 Sep 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदरामपुर बास रोड़ स्थित चांद कालोनी में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सांय तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती के कारण कालोनी में पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कालोनीवासियाें का कहना है बार-बार शिकायत के बाद भी निगम अफसर समस्या का समाधान नहीं करवा रहे हैं। कालोनीवासी नरेश, हकीकत यादव, राजकुमार, रणसिंह आदि ने बताया कि कालोनी में बृहस्पतिवार रात को करीब 11 बजे से ही बिजली गुल है। बिजली ठीक करवाने के लिए दिन में कई बार अधिकारियों को शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सायं 7:00 बजे तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

बिजली की किल्लत के चलते कालोनी में हा-हाकार मचा हुआ है। उधर, निगम के एजीएम अविनाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के कारण बिजली लाइन में खराबी आने की वजह से जगह जगह से शिकायतें आई हुई हैं। टीम शिकायताें को सुलझाने में लगी हुई है। जल्द ही चांद कालोनी की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें