फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों की छवि के साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों को ध्यान में रखकर करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनावों को लेकर जिले के मतदाताओं में काफी जागरूकता है। प्रदेश में 12 मई को मतदान होगा। युवा वर्ग चुनावों में प्रत्याशियों की छवि के साथ-साथ विकास, रोजगार, शिक्षा व राष्ट्रीय मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनावों में मतदान करने की बात कर रहा है। लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। इन मतदाताओं का वोट ही हार-जीत का सीधा फैसला करेगा। उधर, सभी पार्टियां युवाओं को लेकर अपने एजेंडे पर काम कर रही हैं। मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन का मौका मिले। भाई भतीजावाद को समाप्त करने वाले प्रत्याशी को मेरा वोट होगा। भ्रष्टाचार को प्राथमिकता के आधार पर खत्म करना चाहिए। देश की सबसे बड़ी बीमारी पर आक्रमण करें। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें