फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ का प्रकटोत्सव में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ का प्रदेश स्तरीय प्रकट उत्सव आज, योगी आदित्यनाथ को न्योता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जोगी समाज रेवाड़ी के संयोजन में 10 फरवरी को गुरु गोरखनाथ का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को समाज के लोगों ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश जोगी और राजू जोगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य रूप से योगी महासभा हरिद्वार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत बाबा बालकनाथ, अखिल भारतीय योगी महासभा के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. विलासनाथ के अलावा जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक बिक्रम सिंह यादव और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत शोभा यात्रा से की जाएगी। यात्रा कुतुबपुर स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर से सुबह 9 बजे शुरू होगी तथा कार्यक्रम स्थल नई अनाज मंडी पहुंचेंगी। अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल लांबा व प्रदेशाध्यक्ष अनूप जोगी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया गया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश योगी, अनुज योगी, कृष्ण डागर व सुनील योगी गिंदोखर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें