फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में जिले में हुए 12 सौ करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरकारों ने अहीरवाल क्षेत्र को पिछड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, भाजपा ने किया विकास : नरबीर
विज्ञापन

-लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया दस करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विश्राम गृह का उद्घाटन
-कहा- दो महीने में शुरू होगा नए बस स्टैंड निर्माण का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिला में 12 सौ करोड़ रुपये से सड़कों की दशा को सुधारा गया है, जिसमें 12,18 और 33 फीट की सड़कों का निर्माण शामिल है। जिले में इससे पूर्व इतना विकास कभी नहीं हुआ।
नरबीर शनिवार को शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर लोक निर्माण विभाग के दस करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विश्रामगृह का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अहीरवाल क्षेत्र को पिछड़ा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी, लेकिन भाजपा सरकार के शासनकाल में विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश का गठन हुआ उस समय चार नेशनल हाईवे थे और 48 साल तक केवल 11 नेशनल हाईवे ही बने लेकिन हमारे भाजपा सरकार के 52 माह के शासनकाल में 15 नए नेशनल हाईवे मंजूर किए गए हैं। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग को फोर लेन बनाने का काम किया जा रहा है जिस पर 29 सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। रेवाड़ी-पटौदी रोड को भी नेशनल हाईवे मंजूर किया जा चुका है।

मनेठी में एम्स के लिए सीएम की चिट्ठी असरदार साबित हुई
पत्रकारों से बातचीत में राव नरबीर सिंह ने कहा है कि शहर के बस स्टैंड का निर्माण आगामी दो माह में शुरू कर दिया जाएगा। साहबी नदी को पर्यटक स्थल के कार्य में देरी पर कहा कि लेट-लतीफी हुई है, जिसे दूर किया जाएगा। मनेठी एम्स मुख्यमंत्री की चिट्ठी के बिना संभव नहीं था इसको मंजूर कराने के लिए केंद्रीय मंत्री और विधायकों को श्रेय जाता है, जिन्होंने एक जुटता दिखाते हुए एम्स के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को कोरियावास से आते हुए धरना स्थल पर गये थे तथा मुख्यमंत्री से इस बारे में बातचीत की थी। राव नरबीर ने रॉबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई को लेकर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन

-----
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक कोसली बिक्रम सिंह यादव, डीसी अशोक कुमार शर्मा, एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, जिला भाजपा महा मंत्री अमित यादव व प्रीतम चौहान, रामपाल यादव, दीपा भारद्वाज, सतपाल थानेदार, हलचल हरियाणवी, सहित, ईआईसी राकेश मनौचा, मुख्य अभियंता राजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता हेमन्त वर्मा, एसडीओ आदित्य देशवाल व पीडब्ल्यूडी बिजली राजेश अहुजा सहित अन्य उपस्थित थे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें