फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बायलॉजी, फिजिक्स, गणित पढ़ाने का गुर सीखेंगे 16 शिक्षक

Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के विज्ञान और गणित विषय के 16 अध्यापकों को गांधीनगर स्थित आईआईटी में आयोजित प्रशिक्षण में बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए नए-नए कदम उठाया जाता रहा है। इसी क्रम में मुख्यालय की तरफ से जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों को अध्यापन के गुर सीखने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बायलॉजी, फिजिक्स, गणित व केमिस्ट्री विषय के अध्यापकों को आईआईटी गांधीनगर में होने वाली कार्यशाला में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसमें विज्ञान व गणित विषय के विभिन्न विषयों के 16 अध्यापकों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण गांधीनगर गुजरात में 15 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी गांधीनगर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के लिए जिले के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ के माध्यम से अध्यापकों के ब्योरा मांगा गया था। इसके लिए जिले से संबंधित अध्यापकों ने फार्म के माध्यम से आवेदन किए थे। जिनमें से 16 अध्यापकों का चयन हो चुका है। आईआईटी गांधीनगर में होने वाले इस ट्रेनिंग से से संबंधित सभी सामग्री भी संस्थान उपलब्ध करवाएगा। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें