फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कैशियर को पिस्तौल दिखा बदमाशों ने लूटे 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर आठ पर खेड़ा बैरियर के पास सोमवार दोपहर बाद बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के कार सवार कैशियर को पिकअप सवार बदमाशों से पिस्तौल दिखाकर 16 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पिकअप को वहीं छोड़कर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बावल पंचायत समिति के चेयरमैन बिरेंद्र छिल्लर ने दिल्ली-जयुपर हाईवे पर खेड़ा बैरियर के समीप पैट्रोल पंप खोला है। सोमवार दोपहर बाद उनका कैशियर योगेश कुमार दिनभर की ब्रिकी के 16 लाख रुपये लेकर अल्टो कार में सवार जलियावास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहा था। वह हाईवे स्थित चांदूवास पुल के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मारी दी। उसी समय बाइक पर सवार एक युवक भी वहां पहुंच गया।
पिकअप व बाइक चालक दोनों बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर नकदी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पिकअप को वहीं छोड़ कर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर बावल की ओर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंद कर दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहंी मिल पाया था। ब
विज्ञापन

चोरी की पिकअप से दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों द्वारा जिस पिकअप से वारदात को अंजाम दिया। उसे बीती रात बावल के नैचाना रोड से चोरी किया गया था। जिसके की थाने रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व पैट्रोल पंप के सामने से रैकी की है। पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फुटेज दिखाई दिए है।
लूट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बावल पुलिस व सीआईए धारूहेड़ा मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। कैशियर योगेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- मदन लाल, थाना प्रभारी बावल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें