रेवाड़ी। जज की परीक्षा में शहर निवासी सुरभि द्वारा 18 वीं रैंक हासिल करने पर गल्ला व्यापार समिति गंज बाजार व कटला बाजार द्वारा गंज बाजार में सुरभि गोयल के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथि ने सुरभि को बधाई दी ।
जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि बेटा ओर बेटी के बीच भेदभाव करने वालों को सुरभि ने ये उपलब्धि हासिल करके एक करारा जवाब दिया है। गल्ला व्यापार समिति ने मुख्य अतिथि दिनेश कुमार मित्तल व सुरभि गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन हेमंत अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर गल्ला व्यापार समिति के रामचंदर अग्गी प्रधान,रमेश अग्रवाल उपप्रधान महासचिव हेमन्त अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोतम अग्रवाल, सहसचिव किशन अग्रवाल, एडवोकेट मानसिंह गुप्ता, राकेश गुप्ता, सतेंद्र प्रसाद, बृजलाल गोयल, राधेश्याम गुप्ता गुप्ता ,अमित गुप्ता, राजेन्द्र सिंघल, हरीश सैनी, राव बिजेंद्र, अभिषेक झाम, अभिषेक गुप्ता, चरत अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, जयवीर यादव व सुरभि के पिता गजानंद गोयल, माता सरोज गोयल, चाचा पवन गोयल, मोहन गोयल, राजीव गोयल, उनके ताऊजी राजेन्द्र गोयल, चाची सुनीता गोयल, सुधा गोयल, निर्मला गोयल, उनके भाई लोकेश गोयल अधिवक्ता, केतन गोयल, तुषार गोयल व दीपक पलाहवासिया, प्रेमप्रित कालरा ,संदीप गुप्ता, अनिल पलाहवासिया, आनंद स्वरूप, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सी ए केसरी नंदन अग्रवाल व अन्य लोग उपस्थित थे ।