फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉंग साइड ऑटो ने ट्रक में दे मारी टक्कर, खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे मामा-भांजा की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के समीप तेज रफ्तार ऑटो ट्रक से टकरा गया, जिससे खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे 34 वर्षीय भूपेंद्र और उनका भिवाड़ी निवासी करीब पांच भांजे वर्षीय देेववर्त की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को धारूहेड़ा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो चालक मौके पर से फरार हो गया। ऑटो सवार सभी यात्री राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम धाम से दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी निवासी अमित अपनी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीकर जिले के खाटू श्याम धाम से दर्शन करने के बाद रविवार रात को रेवाड़ी लौट गए थे। रात को ही उन्होंने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से किराए पर ऑटो बुक कर भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि ऑटो चालक तेज रफ्तार से ऑटो को चला रहा था। इस दौरान ऑटो में सवार लोगों ने कई बार चालक को धीरे चलाने के लिए बोला, लेकिन ऑटो चालक ने किसी एक नहीं सुनी। आरोप है कि धारूहेड़ा के फ्लाईओवर के समीप ऑटो चालक ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर दे मारी। टक्कर के बाद वहां चीख पुकार मच गई। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी ऑटो से बाहर निकालकर कस्बा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उत्तरप्रदेश के इटावा निवासी करीब 34 वर्षीय भूपेंद्र व भिवाड़ी निवासी करीब पांच वर्षीय देेववर्त को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल भिवाड़ी निवासी आरती, जगराम, गीता देवी, राजवंती व अमित का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें