फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेदड़ प्लांट की दो यूनिट बंद, अब लगेंगे शहरी क्षेत्र में बार-बार बिजली के कट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेदड़ प्लांट की यूनिट बंद, ग्रामीण क्षेत्रों में होगी बिजली की कटौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। उमस भरी गर्मी में पहले ही बिजली कटौती से परेशान झेल रहे जिले के लोगों के लिए मुसीबत आज से और बढ़ने वाली है। खेदड़ प्लांट की दो यूनिटों में आई तकनीकी खराबी के बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिला के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती करने की बात कहते लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ऐसे में आपूर्ति सामान्य होने तक ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों में भी बिजली की कटौती होगी।
बारिश नहीं होने के कारण बिजली की बढ़ती मांग के चलते बनी ओवरलोड की स्थिति की वजह से खेदड़ प्लांट में आई तकनीकी खराबी से दो यूनिट बंद हो गई है। इस वजह से जिला को मिलने वाली बिजली कम मिलेगी जिसकी वजह से कटौती प्रारंभ की जा रही है। संभवतया आज से ही शहर में बिजली की ज्यादा आंख मिचौनी होनी शुरू हो जाएगी। निगम ने इस समय को संकट का वक्त बताते हुए आमजन से धैर्य रखने की अपील की है। बिजली की अघोषित कटौती यूनिट चालू होने तक रहेंगे। इस समय जिले में रोजाना करीब 50 लाख यूनिट की खपत हो रही है तथा 40 डिग्री से अधिक चल रहे तापमान की वजह से मांग बहुत अधिक बढ़ी हुई है। गर्मी के इस मौसम में पिछले तीन महीनों से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह लोड बहुत अधिक हो गया है। लोड अधिक होने से ट्रिप मारना या फिर अन्य खराबी भी आ रही है। खेदड़ प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण दो यूनिट बंद होने की अधिकारिक सूचना के बाद निगम ने आरडीएस फीडरों में कटौती शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ग्रामीण इलाकों के फीडरों में जहां अब 15 घंटे तक बिजली मिल रही थी उसमें कई घंटे तक कटौती की जाएगी। कटौती की मार शहरी इलाकों पर भी पड़ेेगी। कटौती के कारण बिजली गुल रहने से लोगों में रोष नहीं फैले इसलिए निगम ने आमजन से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
खेदड़ प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण दो यूनिट बंद है। यूनिट बंद होने से प्रोडक्शन में कमी आई है, जिसके चलते आरडीएस फीडरों में कट लगाने का निर्णय लिया गया है। गर्मी में पर्याप्त बिजली बेहद जरूरी है, लेकिन मजबूरी में ऐसा कदम उठाया जा रहा है। तकनीकी खराबी की वजह से आई इस दिक्कत में लोग धैर्य रखें तथा निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सहयोग करें। यूनिट चालू होते ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। - मुकेश गुप्ता अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें