फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आठ स्कूलों के भवनों की मरम्मत और रंगाई पर 14.94 लाख होंगे खर्च

Sat, 17 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के भवनों की मरम्मत के लिए बजट जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जिले के आठ स्कूलों को कुल 14 लाख 94 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इससे स्कूल भवनों की मरम्मत और रंगाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक जनरल एलीमेंट्री एजुकेशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह राशि 2202-जनरल एजुकेशन मद के अंतर्गत जारी की गई है। इस योजना का लाभ बावल और रेवाड़ी ब्लॉक के सरकारी स्कूलों को मिलेगा।
इनमें जीएमएसपीएस बावल, जीएमएसपीएस जालियावास, जीएमएसपीएस अकेरा, जीएमएसपीएस धालियावास, जीएमएस धालियावास, जीएमएसपीएस कपरीवास, जीएमएसपीएस महेश्वरी और जीपीएस नंदरामपुर बास शामिल हैं।
विज्ञापन

सफेदी (रंगाई) के लिए बजट का निर्धारण स्कूलों में कक्षाओं की संख्या और छात्र नामांकन के आधार पर किया गया है। जिन स्कूलों में अधिक कमरे और ज्यादा विद्यार्थी हैं, वहां अधिक राशि आवंटित की गई है, ताकि पूरे भवन की समय पर सफेदी कराई जा सके। प्रति कक्षा कक्ष के हिसाब से कार्य कराया जाएगा।

तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सभी कार्य तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है ताकि सफेदी और मरम्मत कार्य लंबे समय तक टिकाऊं रहे। लंबे समय से इन स्कूलों में सफेदी नहीं हो पाने के कारण भवन जर्जर नजर आने लगे थे। अब बजट मिलने से स्कूलों का स्वरूप बदलेगा और बच्चों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी रुचि बढ़ेगी। आने वाले दिनों में जिले के सभी चिह्नित स्कूलों में सफेदी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ब्लॉक- विद्यालय - कक्षों की संख्या- विद्यार्थी -जारी राशि
बावलजीएमएसपीएस बावल- 11- -213- -1.98 लाख रुपये
बावलजीएमएसपीएस जालियावास- -4- -243- -72 हजार रुपये
रेवाड़ीजीएमएसपीएस अकेड़ा- -11- -333- -1.98 लाख रुपये
रेवाड़ीजीएमएसपीएस ढालियावास- -13- -400- -2.34 लाख रुपये
रेवाड़ीजीएमएस धालियावास- -8- -284- -1.44 लाख रुपये
रेवाड़ीजीएमएसपीएस कापड़ीवास- -10- -247- -1.8 लाख रुपये
रेवाड़ीजीएमएसपीएस महेश्वरी- -11- -280- -1.98 लाख रुपये
रेवाड़ीजीपीएस नंदरामपुर बास- -15- -240- -2.70 लाख रुपये

वर्जन :
जिले के आठ स्कूलों के भवनों की दशा सुधारने के लिए राशि जारी की गई है। इस धनराशि से स्कूल भवनों की सफेदी और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। सभी चिह्नित स्कूलों में सफेदी का कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। -प्रदीप दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें