फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएमएमएस की परीक्षा में उत्तीर्ण 143 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sun, 27 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। नवंबर 2024 में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में जिले के 2199 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 143 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। एक वर्ष की छात्रवृत्ति कुल 12 हजार रुपये होगी।
सरकार राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत 17 नवंबर 2024 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से परीक्षा कराई गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए जिले से कुल 2348 ने आवेदन किया था। इसमें से 2199 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से उत्तीर्ण 143 विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह 1 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 160 विद्यार्थियों का हुआ था चयन

राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से करवाई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली गरीब छात्र व छात्राओं का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। इस योजना में चयनित हुए छात्र व छात्राओं को कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के लिए प्रतिमास छात्रवृत्ति दी जाती है। पिछले वर्ष परीक्षा में 160 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिन्हें प्रतिमाह विभाग की ओर से 1 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन



वर्जन
राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत नवंबर 2024 में परीक्षा हुई थी। इसमें जिले के 143 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।-अशोक कुमार नामवाल, डीएमएस नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें