सफाई कर्मचारी नियुक्ति की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। वार्ड 30 के निवासियों ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारी की संख्या बढ़ाने की मांग के लिए उपायुक्त का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि गलियों से नियमित से कूड़ा नहीं उठाने से यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में नागरिकों ने बताया कि उनके वार्ड न. 30 में गुलाबीबाग, देवनगर, आदर्शनगर, उमराव कॉलोनी व शास्त्रीनगर आता है। इन कालोनियों केवल पांच सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए। जिनमें से एक सफाई कर्मचारी पांच माह से किसी कारणवश कार्य नहीं कर रहा है। अन्य चार कर्मचारी इन कालोनियों में नियमित रूप से सफाई नही कर रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में फूलवती, चंद्रकला, सुशीला, कृष्णा, चमेली, सुमित्रा, कांता, लक्ष्मी, शीला देवी, तारा, रेखा, शकुंतला व सुनहरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।