संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 4 स्थित राव शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के 14 बच्चों को नेशनल खिलाड़ी बनने पर सम्मानित किया गया। एकेडमी में हर वर्ष 25 खिलाड़ियों का ट्रायल्स के द्वारा चयन किया जाता है। 15 साल तक के बच्चों को खेल एवं युवा विभाग की ओर से 1500 रुपये भत्ता एवं 19 साल तक के बच्चों को 2000 रुपये भत्ता उसके खेल के प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है।
संचालक रमन राव ने बताया की इस साल हुई 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप जोकि भोपाल में आयोजित की गई थी। उसमें खेल नर्सरी के 14 बच्चे नेशनल क्वालीफाई करके नेशनल प्लेयर बने जोकि डिस्ट्रक्टि में सभी खेल नर्सरी में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। जिनमें प्रियांशु यादव, राहुल, दीपक यादव मयंक, पीयूष चौहान, शिव शरण ,पंकज, पुनीत ,लक्ष्य, प्रिंस कुमार, आरव, चहक, सिद्धा सिंह, प्रीति, पलक, प्रिया सम्मान, टिंकू सैनी व चहल शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी मदन पाल ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया और आगे के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।