फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: समर्थकों ने दिल्ली पहुंचकर मनाया राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर इंसाफ मंच के आजीवन सदस्य अनिल रायपुर समाजसेवी ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर उनको 72वें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर तथा केक काटकर उनके लंबे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल रायपुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हर दिन इस इलाके के लिए मेहनत की है और विकास कार्यों के लिए हमेशा सरकार से विभिन्न सरकारी परियोजनाओं को लाकर इलाके के चौमुखी विकास के लिए योगदान दिया है। राव के सभी समर्थकों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला प्रमुख मनोज यादव, उप जिला प्रमुख नीलम अनिल रायपुर, जिला पार्षद शारदा यादव, जीवन हितेषी, नीरज, मीनाक्षी देवी, जय सिंह, लक्ष्मी देवी, सरोज मेहरा, सुनीता देवी, निरंजन पटवारी, रेखा भाड़ावास, मीना कुमारी, महेंद्र सिंह बालावास, मीना कुमारी के अलावा नीतीश कुमार सरपंच नांगली परसापुर, धर्मचंद सरपंच बिशनपुर, विक्की गुर्जर माजरी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें