श्रीकृष्ण भवन में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।स्रोत:संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सुबह 9 से 11 बजे तक चले शिविर में 136 मरीजों की विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श दिया।
सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि डॉ. एसपी यादव ने मेडिसिन, डॉ. अजय यादव ने हड्डी रोग, डॉ. अभिनव राव ने सर्जरी, डॉ. विदुला यादव ने नेत्र रोग, डॉ. मनीष यादव ने ईएनटी और डॉ. कोमल यादव ने दंत रोग से संबंधित मरीजों की जांच की।
फिजियोथेरेपी के लिए लेफ्टिनेंट पूर्ण सिंह यादव ने निशुल्क परामर्श दिया। वहीं डॉ. गजेंद्र यादव पैथ लैब की ओर से मरीजों के ब्लड टेस्ट किए गए। शांति यादव डायग्नोस्टिक सर्विसेज की सुविधा भी उपलब्ध रही। मरीजों को दवाइयां वितरित करने का कार्य राजेश यादव और पवन कुमार ने संभाला।
शिविर को सफल बनाने में यादव कल्याण सभा कार्यकारिणी के जसवंत सिंह यादव, शशि भूषण यादव, अमर सिंह, विजय पाल और बिक्रम सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।