समस्याओं के समाधान के लिए वीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में व्याप्त समस्याओं को लेकर इनसो ने वीसी व रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। इनसो जिला प्रधान सतेन्द्र झाबुआ व यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत के नेतृत्व में इनसो कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं, बसों का समय पर चलना, टेक्निकल डिपार्टमेंट में लैब सुचारु रुप से चलना, प्रोफेसरों की नियुक्ति करना, लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को पूरा करना, वाई-फाई की सुविधा देना, खिलाड़ियों के लिए खेल का सामान व ग्राउंड उपलब्ध कराना, कैंपस में डॉक्टर की मांग सहित अनेक मांगे रखी गई ।
सतेंद्र झाबुआ व रवि मसीत यूनिवर्सिटी अध्यक्ष ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं होता है, तो हम छात्र हित में बड़े से बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी यह समस्याएं जो की त्यों है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के लिए यह हमारा अंतिम ज्ञापन है। इसके बाद हम आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। इस अवसर पर मोहित राव, विशवेस कुमार, हितेश बेनीवाल, श्याम धनखड़, कृष्ण, संदीप, युगल राव, अरुण रोहित अभिमन्यु, निशांत, अक्षय, प्रिंस, अंकित शर्मा, भावेश प्रजापति सहित अनेकों इनसो कार्यकर्ता मौजूद थे।