अजीत तोंगड़ भिवानी यूथ कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजीत तोंगड़ को जिला भिवानी यूथ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा यूथ कांग्रेस के नए प्रभारी सीताराम लांबा और सह प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने यह जिम्मेवारी सौंपी है। अजीत तोंगड़ सन 2012 से 16 तक 4 साल फरीदाबाद लोकसभा के सह प्रभारी रह चुके हैं। 2017 में उन्हें बतौर प्रभारी पलवल जिले के अलावा चरखी-दादरी की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। कांग्रेस पार्टी ने तोंगड़ को गुजरात और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कोऑर्डिनेटर की जिम्मेवारी सौंपी थी। अजीत तोंगड़ ने बताया कि राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस की नई कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव व सचिव पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इससे पहले हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रभारी केशवचंद्र यादव वह सह प्रभारी हेमंत चौहान थे। अब उनकी जगह सीताराम लांबा व जगदीप कंबोज गोल्डी को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है, और राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की मीटिंग के पश्चात जिला भिवानी यूथ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वीरवार को भिवानी जिलें की यूथ कांग्रेस कमेटी की मीटिंग ली जाएगी। इस नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा अमरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा, सचिव जगदीप कंबोज गोल्डी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीएलपी लीडर किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, रेनू पोसवाल के अलावा सभी सीनियर लीडर का आभार जताया।