रेवाड़ी। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनों में 38 डिब्बों की बढ़ोतरी 1 दिसंबर से की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22471/22472, लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ रेलसेवा में लालगढ़ से 1 से 15 दिसंबर तक और दिल्ली सराय से 3 से 17 दिसंबर तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 से 15 दिसंबर तक और उदयपुर सिटी से 2 से 16 दिसंबर तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी होगी।
गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 31 दिसंबर तक और अमृतसर से 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 31 दिसंबर तक और अमृतसर से 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी होगी। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 2 वातानुकूलित कुर्सीयान व 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी होगी।
जयपुर दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा
गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 से 31 दिसंबर तक व दिल्ली कैंट से 3 दिसंबर से 2 जनवरी तक 1 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में 2 दिसंबर से 1 जनवरी तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी और गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 3 दिसंबर से 2 जनवरी तक एवं मथुरा से 4 दिसंबर से 3 जनवरी तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
इन ट्रेनों में भी होगी बढ़ोतरी
गाड़ी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 19620/19619, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, गाड़ी संख्या 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी और गाड़ी संख्या 09635/09636, जयपुर-रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा में 1 से 31 दिसंबर तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।