फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 13 विद्यार्थियों ने अलग-अलग राज्यों की झांकियों का किया नेतृत्व

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव व अन्य। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में चयनित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के 13 विद्यार्थियों ने कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकियों में नेतृत्व किया।
इनका चयन वंदे भारत नृत्य ओपन ऑडिशन के माध्यम से हुआ। एक लंबी चयन प्रक्रिया के बाद इनका चयन पूरे राज्य से कुछ चुनिंदा कलाकारों व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में से हुआ। योगेश चौधरी, मोहित कुमार (रसायन विज्ञान), दिया (कॉमर्स) ने मध्यप्रदेश की झांकी का नेतृत्व किया। हर्ष कुमार (इकोनॉमिक्स), हेमंत कुमार, सिद्धार्थ, चिराग ने दिल्ली झांकी का नेतृत्व किया था। मुस्कान (साइकोलॉजी), शशि (कॉमर्स), प्रियंका शर्मा (पॉलिटिकल साइंस), तनुजा, पूनम, आरती ने पश्चिम बंगाल की झांकी का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने सभी को बधाई देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। सभी विद्यार्थियों को 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 28 जनवरी को राष्ट्रपति निवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें