मरीज की जांच करते डॉक्टर। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा की तरफ से चिकित्सा शिविर और मासिक बैठक प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कैंप में 128 मरीजों को ओपीडी सेवाएं व फ्री दवाईयां प्रदान की गई। जनरल सेक्रेटरी जसवंत सिंह ने सभा की मासिक आय-व्यय तथा अन्य गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रधान रामबीर यादव, प्रो. सुशांत यादव, मुख्य संरक्षक महन्त लाल दास, राव कुलदीप सिंह, प्रो. आरएस यादव, बाबू जगजीत सिंह, कमांडेंट आरके यादव, डॉ. आईएस खैरवाल, डॉ. आरके यादव, मनोज यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।